रतनपुर

मोबाइल दुकान में सेंधमारी करने वाले दो आरोपी सहित  चार अपचारी बालक चढ़े पुलिस के हत्थे….चोरी का सामान भी बरामद

रतनपुर जुगनू तंबोली

कोरबा- पाली थाना अंतर्गत केराझरिया निवासी प्रार्थी ओमप्रकाश डिक्सेना पिता लक्ष्मीलाल डिक्सेना 29 साल का रहने वाला है जो डूमरकछार चौक में एम, एम, मिंज के मकान को किराए पर लेकर ओम मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का संचालन करता है, 22 मार्च को लॉक डाउन होने के कारण शाम 7:00 बजे अपने दुकान में ताला बंद कर घर चला गया था, जिसके बाद लगातार लॉक डाउन होने के कारण दुकान बंद थी जिसके बाद 16 मई की सुबह जब वह दुकान खोलने गया था तो देखा कि उसके दुकान के पीछे दीवाल में किसी अज्ञात चोर सेंध लगाकर अंदर दुकान में घुसकर 8 नग मंहगे मोबाइल जिसमे सैमसंग, इंटेक्स, विवो, टेक्नो, जैन, एवं मेमोरी कार्ड, ब्लूटूथ, स्पीकर, एवं चार्जर व नगदी रकम गल्ले से 1000 रुपये जुमला करीब 53 हजार की सामग्री चोरी कर ले गए थे

प्रार्थी घटना देखकर पास आकांश पेट्रोल पंप में जाकर घटना को बताया और पता किया जिसके बाद थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर थाना प्रभारी पाली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार मामले की जांच उपनिरीक्षक अशोक शर्मा को सौंपी गई एसआई शर्मा द्वारा अपने अनुभव एवं विश्वसनीय मुखबिरो का जाल बिछाया गया। जिसमें पुलिस को सफलता मिली और घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर ग्राम माखनपुर बस्ती के दो वयस्क एवं चार अपचारी बालको का इस मामले में संलिप्त होना पाया गया, उक्त आरोपी एवं अपचारि बालकों से पृथक- पृथक घटना से संबंधित सभी 8 मोबाइल सहित सभी सामानों एवं सेंध में प्रयुक्त औजार को विधिवत जप्त किया गया।

मामले में आरोपी अभिषेक नेटी पिता कपिल नेटी 18 वर्ष साकिन माखनपुर, विनय कुमार उईके उर्फ लाला पिता बद्री सिंह उईके 18 वर्ष माखनपुर, थाना पाली को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट और 4 अपचारी बालको को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया है। इस प्रकार सेंधमारी की घटना में चोरी गई सम्पूर्ण सामान लगभग 53 हजार का शत प्रतिशत बरामद कर लिया गया है। इस प्रकरण को सुलझाने में थाना पाली के उक्त अधिकारियों के अतिरिक्त आरक्षक राजेश राठौर, संजय साहू एवं नरेंद्र पटनवार तथा संजय डिक्सेना का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन