बिलासपुर

आपदा प्रबंधन को लेकर बचाव दलों ने किया अभ्यास…बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने अरपा नदी में किया गया मॉक ड्रिल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अरपा नदी की छठ घाट पर बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, सीआईएसएफ और होम गार्ड्स की प्रशिक्षित दलों ने हिस्सा लिया। वे प्रशिक्षण में मिले सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक हालात में बाढ़ में फंसे व्यक्ति की जान कैसे बचाई जाए, इसका अरपा नदी की छठ घाट पर मंचन और प्रदर्शन किया।

इस ड्रिल से वे टीम अपनी तैयारी व बचाव में काम आने वाले उपकरणों की हालात भी जानी। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मॉक ड्रिल का अवलोकन किया। राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में यह मॉक ड्रिल प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

संयुक्त कलेक्टर और नोडल अधिकारी वैभव क्षेत्रज्ञ ने बताया कि आपदा हमें बताकर नहीं आती। कभी भी यह आ सकती है। ऐसी हालात से निपटने के लिए हमें हमेशा तैयार रहने चाहिए।

इसी तैयारी को परखने के लिए हमें समय समय पर मॉक ड्रिल करते हैं। ताकि कमियों को समय रहते दूर किया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी