बिलासपुर

निःशुल्क आयुर्वेद न्यूरो शिविर में पहले ही दिन 802 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण , कईयों को मिली तुरंत राहत

डेस्क.श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद बिलासपुर द्वारा सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें पावन प्रकाश पर्व की खुशी में आयोजित विशाल निःशुल्क आयुर्वेद न्यूरो थेरेपी चिकित्सा शिविर में पहले दिन 802 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिसमें से बहुतों को मौके पर ही राहत मिली , आज आंध्रप्रदेश , केरल , तमिलनाडु , मध्य प्रदेश , दिल्ली , उड़ीसा , महाराष्ट्र , झारखंड , सहित पूरे छतीसगढ़ से लोगों ने शिविर का लाभ लिया,तथा सभी मरीजों ने इस आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की, , कई मरीजों को दुबारा फीजीओथेरेपी हेतु बुलाया गया ,शिविर में पूरे देश में प्रसिध्द डॉ. मनोज शर्मा ( कोटा राजिस्थान वाले ) एवं 60 विशेषज्ञों की टीम द्वारा कमरदर्द , जोड़ों का दर्द , घुटनों का दर्द , कंधों में जकड़न , सर्वायकल स्पोण्डिलाईटीस , न्यूरो लाजिकल समस्या , कोहनी की समस्या , टखने का दर्द , मष्तिष्क पक्षाघात इत्यादि बीमारियों का उपचार न्यूरो थेरेपी द्वारा किया गया .. शिविर में कोटा राजस्थान , महाराष्ट्र , कर्नाटक , मध्य प्रदेश , गोआ , दिल्ली आदि स्थानों से चिकित्सक पहुंचे हैंउक्त शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इलाज किया जा रहा है ..उक्त शिविर को सफल बनाने हेतु गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अलावा पंजाबी युवा समिति , स्त्री सत्संग , सुखमनी सर्कल , आदर्श पंजाबी महिला संस्था , पंजाबी सेवा समिति , खालसा सेवा समिति, गुरमत ज्ञान सोसायटी , पंथ प्रचार कमेटी, बिलासपुर लेडीज़ सर्कल 144, बिलासपुर राऊंड टेबल 283, आल इंडिया सिख यूथ फेडरेसन के सदस्य सक्रिय हैं

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...