बिलासपुर

सिम्स हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों का मोबाईल, पैसे चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार… सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आखिरकार सिम्स में चोरी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल लंबे समय से सिम्स हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों के सामान चोरी होने की शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस को मिल रही थी। इसी तरह हालही में भी जलसो निवासी दूजराम ठोसरिया ने सिटी कोतवाली थाने में 5 नवंबर को शिकायत दर्ज कराया था कि 04 नवंबर को अपनी पत्नी के ईलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल आया हुआ था। जहा वह रात को क़रीब 11 बजे जनरल वार्ड के बरामदे में सो गया था, जब सुबह उसकी नींद खुली तो पर्स उसके जेब से गायब था। जिसमे 12000 रूपये तथा एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रईविग लाईसेंस का फोटो कॉपी तथा कुछ अन्य बिल रखा हुआ था। इसी तरह हरदीकला टोली निवासी शैलेन्द्र कुमार कुर्रे 4 नवंबर को अपनी पत्नी की डिलीवरी करवाने सिम्स हॉस्पिटल आया था। जहा लेबर रूम के बरामदे में वह सो गया था। जब सुबह उसकी नींद खुली तो देखा की उसके जेब में रखे रेडमी 6ए मोबाइल नही था। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। इसी बीच सिटी कोतवाली पुलिस ने संदेह के अधार पर सरफरोज खान को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सरफरोज खान चोरी सहित मारपीट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। उक्त कार्यवाही उप निरीक्षक मनीष कांत, उप निरीक्षक रवीन्द्र यादव प्रेम सूर्यवंशी, गोकुल जांगड़े, कमलेश सूर्यवंशी, सैय्यद नुरूल कादीर ,रवि चौधरी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार