कोटा

पुलिस को मिली सफलता अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…. साधु के वेश में पकड़ा गया आरोपी, कब्जे से 4 किलो गांजा बरामद

जुगनू तंबोली

कोटा/बेलगहना – जिले में नशे के कारोबार करने वालो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, इसी दौरान लगातार मादक पदार्थ की तस्करी में पब्लिक ट्रान्सपोर्ट के उपयोग की जानकारी भी मिल रही थी जिसे लेकर मुखबिर तैनात किये गये है, इसी कड़ी में आज बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि साधू का वेश धारण किये हुये एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहा है। बेलगहना पुलिस को मिली उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह, प्रआर राजेश्वर साय, आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, भास्कर साहू की टीम गठित कर बस स्टेण्ड छतौना चौकी बेलगहना में रेड कार्यवाही कर साधु का वेश धारण किये हुये एक व्यक्ति को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया। जो अपना नाम कदरी साताराव उर्फ संतोष गिरी पिता कदरी दण्डासी उम्र 46 वर्ष निवासी आम्टी थाना गुनपुर जिला रायगढ़ उड़ीसा का बताया।

जिसकी तलाशी लेने पर बैग के अन्दर कपड़ों के नीचे छुपाकर रख गया मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये आरोपी से मादक पदार्थ गांजा वजनी 04 किलोग्राम एवं बैग, मोबाईल आदि कुल कीमती 66000 रूपये का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। उड़िसा निवासी आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बस और ट्रेन के माध्यम से उड़िसा से गांजा लेकर बिलासपुर तक आना और बिलासपुर से बस में बैठकर ग्राहक की तलाश करने उत्तरप्रदेश की ओर जाना बतालाया। पूछताछ पर आरोपी द्वारा बिलासपुर में पुलिस द्वारा बरती जा रही कड़ाई से बचने साधु की वेशभुषा धारण करने एवं ट्रेन तथा बसों का उपयोग करने से बिना किसी संदेह मादक पदार्थ की तस्करी करना बताया है तथा आगे के सफर हेतु पैसा सामाप्त हो जाने पर छतौना गांव में उतर जाना बताया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...