मुंगेली

नशे की ऐसी तलब की पैसे नही देने पर माँ का काट डाला गला, बीच में आई बहन पर भी कुल्हाड़ी से किया हमला….उजड़ गया पूरा परिवार

रमेश राजपूत

मुंगेली- गुरुवार की सुबह घटित इस हृदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, 9 महीने कोख में रखकर जन्म देने वाली मां को ही एक कलयुगी बेटे ने शराब के लिए पैसे नही देने पर कुल्हाड़ी से वार कर सिर को ही धड़ से अलग कर दिया है, वहीँ उसे रोकने की कोशिश करने वाली बहन को भी मौत के मुँह तक धकेल दिया है। जिले के रामगोपाल तिवारी वार्ड के धनीराम यादव के परिवार में घटित इस घटना से पूरा परिवार उजड़ गया है,

जिसकी केवल एक ही वजह है नशे की लत, जिसकी गिरफ्त में आये बेटे सोनू यादव ने अपनी माँ सुनीता यादव को मौत के घाट उतार दिया है, युवक की मानसिक विकृत ऐसी की कुल्हाड़ी से हमला कर माँ के सिर को धड़ से अलग कर दिया, वही बस इससे ही उसका गुस्सा शांत नही हुआ तो अपनी बहन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के मुँह में धकेल दिया।

जिले में इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई है, हर कोई इस परिवार की कहानी ही सुना रहा है और उस नशेड़ी कपूत को कोस रहा है, जिसने नशे की लत की वजह से अपने ही परिवार को उजाड़ दिया है

और जन्म देने वाली मां को मार चुका है। मामले में लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँचने वाली पुलिस ने काफी समझाईश के बाद युवक को शांत कराया और गिरफ्तार किया है।

वही गंभीर रूप से घायल बहन मधु यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी स्थिति बेहद ही नाजुक है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...