पचपेड़ी

अवैध शराब का कारोबार करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…. कब्जे से 51 लीटर से अधिक शराब जब्त,मल्हार और पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही

उदय सिंह

मस्तूरी- निजात अभियान के तहत शनिवार को अलग अलग थाना क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब के खिलाफ़ कार्यवाही की गई है। जहाँ स्थानीय पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 51 लीटर महुआ शराब के साथ 40 पाव देशी शराब जब्त किया है। पहला मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस को सूचना मिली कि ध्रुवाकारी में महुआ शराब कि बिक्री के लिए अवैध रूप से भंडार किया हुआ है। जिसपर पुलिस ने संदेह के आधार पर पन्ना लाल महिलांगे के घर में दबिश दी।

जहाँ पुलिस को 51.800 लीटर महुआ शराब मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसी तरह दूसरा मामला मल्हार चौकी का है जहां पुलिस को सूचना मिली कि अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। जिसपर पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर पकरिया मोड के पास घेराबंदी कर एक बाइक सवार को पकड़ा।

जिसने अपना नाम नरेंद्र महिलांगे बताया जो ग्राम ध्रुवाकारी का रहने वाला है। पुलिस ने जब आरोपी कि तलाशी ली तो इसके पास से 40 पाव देशी शराब बरामद किया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में स्थानीय पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कि है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...