बिलासपुर

यश सुपर बाजार चोरी की गुत्थी सुलझी, नाबालिग चोरों ने दिया था घटना को अंजाम

डेस्क

सरकंडा क्षेत्र में एक साथ तीन चोरी के मामलों की जाँच में पुलिस ने तीन नाबालिग चोर गिरफ्तार किए हैं। 24 सितंबर को राजकिशोर नगर स्थित यस सुपर बाजार और मोपका के सेनेटरी दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। इस दौरान यश सुपर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि चोर डक्ट कुलर के रास्ते से दुकान में घुसा था। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को नाबालिग चोर की शक्ल नजर आई जो रात करीब 2:00 बजे कूलर के डक्टिंग के रास्ते से दुकान में घुसा और चोरी कर चला गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी शिनाख्त आदतन चोर हरसिंगार अटल आवास निवासी के रूप में हुई। जो महासमुंद भाग गया था। जिसके बाद टीम ने बागबाहरा महासमुंद में दबिश देकर नाबालिग चोर को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपने दो और नाबालिक साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल ली । उन्होंने बताया कि यश बाजार के साथ कुल 4 स्थानों में उन्होंने चोरी की थी। जिसमें से तोरवा थाना क्षेत्र में दो और सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो स्थानों पर चोरी करने की बात नाबालिक चोरों ने कबूल की है। इन लोगों के पास से 3 मोटरसाइकिल, एक लैपटॉप, सोने चांदी के जेवर ,मोबाइल फोन और करीब 8000 रु नगद जब किया गया है इस तरह कुल मिलाकर नाबालिक चोरों से पुलिस ने 5 लाख रुपए की जब्ती बनाई है । यह चोर ताला तोड़ने में के लिए औजार के तौर पर पाना पेचकस का इस्तेमाल करते थे , जिसे भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस के लिए बड़ी मुश्किल यह है कि चोरी के अधिकांश मामलों में चोर नाबालिग निकल रहे हैं। जिनके खिलाफ बड़ी कानूनी कार्यवाही मुमकिन नहीं और जल्द ही ऐसे चोर छूट जाएंगे और फिर से चोरी की वारदातों को अंजाम देंगे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...