कोटा

कुरदर के जंगल में करंट लगाकर जंगली सुअर का शिकार…. 5 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – वन मंडल बिलासपुर के अंतर्गत वन परीक्षेत्र बेलगहना के कुरदर पहाड़ी में जंगली जानवरों के शिकार के लिए ग्रामीणों के द्वारा बिजली का करंट लगाकर शिकार किया जा रहा था जिसमें फंसकर एक जंगली सुअर शिकार हो गया।

ग्रामीण द्वारा जंगली सूअर को काटकर खाने पकाने लगे तो मुखबिर से इसकी सूचना वन विभाग को मिली तो मौके पर वन विभाग के अधिकारी जाकर घटनास्थल का मुआयना किया तब पता चला की यह घटना कक्ष क्रमांक पी 55 जो वन विकास निगम का है लेकिन वन विकास निगम के अधिकारी मुख्यालय में नहीं होने की वजह से वन विभाग द्वारा वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

जिसमें पांच आरोपी मनोज यादव पिता बृजभान यादव, आनंद सिंह पिता अंजोर सिंह, सुखराम पिता रामसिंह, बलराम यादव पिता बृजभान यादव, बुधवार सिंह पिता सुखरू सभी कुरदर निवासी है उनके पास से 3.25 किलोग्राम जी आई तार

व बिजली कनेक्शन तार 4 किलोग्राम और दो नग हसिया एक कुल्हाड़ी जब्ती की गई उसके पश्चात मामले को वन विकास निगम को सौंप दिया गया है।

इस कार्यवाही में वन विकास निगम रेंजर चंद्रानी भारती सहित रमन सिंह, अरविंद बंजारे, रवि जगत की भूमिका रही

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी