रतनपुर

आदिवासी आरक्षण कटौती का मामला, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा उतरी सड़क पर…रतनपुर हाइवे में चक्काजाम

जुगनू तंबोली

रतनपुर – अनुसूचित जनजाति आरक्षण कोटे में कटौती का मामला अब तूल पकड़ चुका है, जिसे लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन भी किया जा रहा है। 9 नवंबर को प्रदेश में आंदोलन करते हुए चक्काजाम का आह्वान किया गया है, जिसके अनुसार ही जिले में भी रतनपुर हाइवे में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले चक्काजाम किया गया है,

जिसकी वजह से हाइवे पर यातायात प्रभावित हो गया है, मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। गौरतलब है कि बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 सितंबर को राज्य में 58 प्रतिशत आरक्षण को रद्द करने का फैसला सुनाया था।

इसके बाद अब 2011 की स्थिति के आधार पर आरक्षण व्यवस्था बन गई है, इसके अनुसार एसटी आरक्षण वर्तमान में 32 प्रतिशत था जो अब 12 प्रतिशत घट कर 20 प्रतिशत हो गया है। ओबीसी 14 प्रतिशत और एससी का आरक्षण 13 से बढ़कर 16 प्रतिशत हो गया है, इसलिए छत्तीसगढ़ में घमासान मचा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश