रतनपुर

रतनपुर: खूंटाघाट डेम में नहाने उतरा कोरबा का युवक लापता….अंधेरा होने से रुका रेस्क्यू अभियान,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के खूंटाघाट जलाशय में बुधवार शाम पिकनिक मनाने पहुंचे कोरबा निवासी एक युवक के लापता होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दीपका सुभाषनगर कोरबा निवासी विशाल मानकर 26 वर्ष पिता कन्हैया मानकर, अपने पांच दोस्तों के साथ दोपहर में खूंटाघाट डेम पिकनिक मनाने आया था। दोस्तों के साथ खाना बनाने और खाने के बाद सभी नहाने के लिए जलाशय में उतरे। नहाने के बाद पांच दोस्त बाहर आ गए, लेकिन विशाल पानी से बाहर नहीं आया।
दोस्तों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। तत्काल इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू करने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण अभियान रोकना पड़ा। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश फिर से शुरू की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस युवक के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश