मल्हार

अनियंत्रित बाइक खंबे से टकराई,बाइक सवार 2 गंभीर सिम्स रिफर,मल्हार नवोदय के पास की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के आगे मोड़ पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंबे से जा टकराया।जिससे बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मल्हार नवोदय विद्यालय के पास मोड़ पर दोपहर 12 बजे के आसपास

मल्हार तरफ से मस्तूरी तरफ जा रही बाइक क्र.CG 10 AB 7138 हीरो पैशन में दो लोग सवार थे।जो मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंबे से जा टकराया जिससे बाइक सवार दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायल बाइक सवारों को जयरामनगर कछार के बताए जा रहे है।वही रास्ते मे चल रहे राहगीरों ने इसकी सूचना डायल112 को दी जिसके बाद मौके पर पहूंचे डायल 112 ने तत्काल घायलो को मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेके पहूंचे।

जहां दोनो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है।वही मल्हार पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

सड़क के एकदम किनारे में लगी है लोहे की खंबा

आसपास के ग्रामीणों ने विधुत खंबा को सड़क के एकदम किनारे लगाने का आरोप लगाया है।जिसके वजह से ये दुर्घटना हुई है।वही विधुत विभाग को आवेदन देकर खंबा को सड़क से दूरी में लगाने का आग्रह करने ज्ञापन सौपने की तैयारी कर रहे है।जिससे आगे दुर्घटना न हो

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...