रतनपुर

महिला पार्षद और पति से मारपीट का मामला…थाने पहुँची शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

रतनपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्षद और उसके पति के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां महिला पार्षद के पड़ोसी ने ही आपसी विवाद के चलते गुरुवार की सुबह मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत पार्षद ने रतनपुर थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है। की वार्ड कमांक 15 जूना शहर की पार्षद बिरीज मरावी के पति अनुराग मरावी पेशे से ठेकेदार है। जो अपने पड़ोसी हरप्रसाद ध्रुव के घर के निर्माण कार्य का ठेका लिया है। जिसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की 54 हज़ार की राशि हरप्रसाद ध्रुव के बैंक खाते में आई है। जिसे लेने और घर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से ठेकेदार अनुराग मरावी गुरुवार सुबह पैसे की मांग करने हरप्रसाद ध्रुव के घर गए थे। जहा से वह अपनी बात रखकर लौट आए। इसके बाद गुस्साए हर प्रसाद ध्रुव, गीता ध्रुव, भरत ध्रुव पार्षद के घर घुस आए। और महिला बिरीज मरावी के साथ गाली गलौच कर धक्का मुक्की देते हुए मारपीट करने लगे। इधर महिला पार्षद की आवाज सुनकर उसका पति अनुराग मरावी भी घर के सामने पहुंचा। जो बीच बचाव करा ही रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। घटना के बाद एक ओर जहा आरोपी चलते बने तो वही मामले में महिला पार्षद ने रतनपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...