बिलासपुर

लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देकर 70 लाख की ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार…15 से 20 लोगों को बना चुका है शिकार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – लोगो को शासकीय नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 70 लाख की ठगी करने वाले शातिर ठग को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ने में सफ़लता पाई है। जिसका खुलासा करते हुए सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि मोहन नगर जिला दुर्ग निवासी थानेश्वर प्रसाद की ठगी की एक लंबी फेहरिस्त है। जो कभी सीबीआई का सीक्रेट अफ़सर तो कभी ए ग्रेड अधिकारी बनकर युवाओ को अपने झांसे में लेकर लाखो की ठगी की घटना को अंजाम देता आ रहा है। इसी तरह उड़ीसा मयूरगंज में रहने वाली छात्रा पल्लवी पांडा 2016 में चौकसे होम्योपैथिक कालेज मे बी.एच.एम.एस. की पढाई के लिए आई थी।

इसी उसी दौरान गणेश चौक स्थित शंकर रेकी सेंटर में उसका आना जाना था। जिसके संस्थापक थानेश्वर प्रसाद शर्मा युवती को अपने झांसे में लेकर उसे चीफ मेडिकल अफसर बनाने का विश्वास दिलाया। जिसके बाद प्रार्थी से अलग अलग किश्तों में 9 लाख 5 हज़ार रूपए ऐठ लिए। शातिर ठग यही नहीं रुका उसने जबड़ा पारा निवासी अशोक कुमार पांडे को एसीबी में नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रूपए वसूल लिए। जिसकी भनक जब सिविल लाइन पुलिस को लगी तो उन्होंने शातिर ठग थानेश्वर प्रसाद की खोज बीन शुरु की।

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की आरोपी हरिद्वार के शांतिकुंज आश्रम में छुपा हुआ है। जहा दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पता चला की यह महाशय तो शातिर ठग है जो अब तक 15 से 20 लोगो को अपने जाल में फसा चुके है और उनसे 70 लाख रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दे चुके है। फिलहाल मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज कर अन्य पहलुओं की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी