बिलासपुर

11 नवंबर को भाजपा महतारी हुंकार रैली, शहर में उमड़ेगा जनसैलाब… यातायात व्यवस्था बनाने रूट किये गए डायवर्ट…. जानिए जाम से बचने के रास्ते

रमेश राजपूत

बिलासपुर – 11 नवंबर 2022 को प्रातः 12:00 बजे से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश व्यापी महतारी हुंकार रैली का आयोजन स्थानीय जगमल चौक पटेल मैदान बिलासपुर से किया जा रहा है इस रैली में हजारों की संख्या में महिला पुरुष सदस्यों के उपस्थित होने की संभावना है एवं शहर यातायात व्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा रैली स्थल पटेल मैदान जगमल चौक सहित कार्यक्रम स्थल एवं रैली के मार्ग पटेल मैदान जगमल चौक से दयालबंद ,गांधी चौक कोतवाली चौक, सदर बाजार ,गोल बाजार ,देवकीनंदन चौक से आम सभा व धरना स्थल नेहरू चौक तक ही आवश्यकता अनुसार वाहन डायवर्सन पॉइंट स्थल निर्धारित किए गए हैं जिसके अनुसार दिनांक 11 नवंबर 2022 को प्रातः 12:00 से रैली समाप्ति तक निम्नानुसार मार्ग डायवर्शन तथा पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जावेगी

महतारी हुकार रैली स्थल पटेल मैदान जगमल चौक

राज्य भर से रैली में शामिल होने वाले सदस्य अपनी-अपनी दिशाओं से रैली स्थल पटेल मैदान जगमल चौक में एकत्रित होंगे यह रैली प्रारंभ स्थल है जहां से रैली प्रातः 12:00 आगे की ओर प्रस्थान करेगी

रैली का मार्ग

रैली का मार्ग पटेल मैदान जगमल चौक से दयालबाग गांधी चौक कोतवाली चौक सदर बाजार गोल बाजार चौक से आम सभा एवं धरना स्थल नेहरू चौक पहुंचकर आमसभा होगी

वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

महतारी हुंकार रैली में शामिल होने वाले वाहन पहले अपनी-अपनी दिशाओं से पटेल मैदान जगमाल चौक में एकत्रित होंगे रैली पर आने वाले वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग निर्धारित की गई है उसी मार्ग से आएंगे एवं वाहनों को पार्किंग करेंगे

1 छत्तीसगढ़ी स्कूल मैदान

2 बृजेश स्कूल मैदान

3 सेफर स्कूल मैदान

4 महंत बड़ा जराहांभाटा

5 एसबीआर कॉलेज ग्राउंड जरहाभाटा

6 अनुसूचित जाति छात्रावास जरा भाटा पूर्व से वाहन पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है जहां रैली के वाहन अपनी-अपनी दिशाओं से पहुंचकर पार्किंग किए जाएंगे

वाहनों की प्रमुख डायवर्सन व्यवस्था…

महतारी हुंकार रैली हेतु शहर के विभिन्न स्थलों से डायवर्सन कराया जाएगा आम नागरिकों से अपील है कि उक्त समय पर रैली के मार्ग में पड़ने वाले सभी जगहों से रोड डायवर्ट किया जाएगा अतः परिवर्तित मार्ग से आगे की ओर परिवहन करें

1 महमंद चौक: सभी प्रकार की बस एवं भारी वाहन का प्रवेश लाल खदान पुल की ओर वर्जित होगा केवल सीपत दिशा की ओर से जाने वाली बसें परिवहन कर सकेंगे

2 गुरुनानक चौक: शहर की ओर आने वाले वाहन आरके नगर पुल की ओर से आगे परिवहन कर सकेंगे

3 शिव टॉकीज तिराहा: गांधी चौक जगमल चौक की ओर जाने वाले वाहनों का डायवर्सन होगा जो टिकरापारा मार्ग का उपयोग करें

4 महामाया चौक: इस मार्ग पर इंदिरा सेतु दिशा की ओर से नेहरू चौक की ओर परिवहन मार्ग परिवर्तित होगा जो पुराना प्रताप टॉकीज चौक पुल का उपयोग करेंगे

5 तुर्काडी मोड: रतनपुर मार्ग से आने वाले बस एवं भारी वाहन का प्रवेश कोनी बिलासपुर की ओर वर्जित होगा जो सकरी बाईपास मार्ग का उपयोग करेंगे

6 संजय तरण पुष्कर: इस पॉइंट से वाहनों का डायवर्सन मंदिर चौक एवं स्मार्ट सिटी रोड की ओर होगा

7 शेफर्ड स्कूल तिराहा: इस पॉइंट से वाहनों का डायवर्सन वेयरहाउस रोड की ओर होगा

8 राजीव गांधी चौक: इस दिशा से आने वाले वाहनों को स्मार्ट सिटी रोड एवं राजेंद्र नगर चौक की ओर भेजा जावेगा

( उक्त के अतिरिक्त रैली के मार्ग में आने वाले कोतवाली चौक देवकीनंदन चौक तथा पोस्ट ऑफिस तिराहा से भी डायवर्सन किया जाएगा)

सवारी बसों के लिए परिवर्तित मार्ग…

1: सीपत मस्तूरी दिशा की ओर जाने _आने वाली बसें हाईटेक बस स्टैंड से वाया सिरगिट्टी बाईपास मार्ग से दोनों दिशाओं में परिवहन करेंगे

2: हाईटेक बस स्टैंड से रतनपुर दिशा की ओर जाने आने वाली वाहन महाराणा प्रताप चौक रिंग रोड उसलापुर सकरी पुल से परिवहन करेंगी

3: हाईटेक बस स्टैंड से कोटा तखतपुर की ओर जाने आने वाले वाहन महाराणा प्रताप चौक से रिंग रोड 2 से परिवहन करेगी

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी