मुंगेली

पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर 16 लाख की ठगी का मामला…पैसे देने के बाद भी नौकरी नही लगने पर हुआ ठगी का खुलासा

रमेश राजपूत

मुंगेली – ठगी के एक और मामले में एक किसान ने अपने 16 लाख रुपए गवा दिए है। यह मामला मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र का है। जहाँ शातिर ठग ने तीन महीनो तक किसान को उसके बेटे को पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर महज 9 दिन में लाखो की ठगी को अंजाम दिया है। अपने साथ ठगी का ऐहसास होने के बाद प्रार्थी ने सरगांव थाने में शिकायत दर्ज कराया है। जहा ग्राम नगपुरा निवासी प्रार्थी राजकुमार राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि जून माह मे उसकी मुलाकात माना कैम्प रायपुर निवासी पप्पू शिवहरे उर्फ ख्याली राम पवैया से हुई। जिसने प्रार्थी के पुत्र कमलेश राजपूत को नौकरी दिलवाने की बात कहते हुए कमिश्नर कार्यालय में अपनी पहचान होने का विश्वास दिलाया। दोनो के बीच नौकरी दिलवाने के लिए 16 लाख में सौदा तय हुआ।

जिसके बाद 13 जून को पप्पू शिवहरे सरगांव हाईवे रोड के पास समय अपने कार क्रमांक CG04-IF-1608 मे आया था। जहा प्रार्थी ने 8 लाख रुपए दिए। इसके बाद आरोपी वहा से चले गया। इसके बाद आरोपी लगातार प्रार्थी से बात चीत करता रहा। जहा कुछ महीनो बाद प्रार्थी ने साहब को पैसे देने के नाम पर बाकी के 8 लाख रुपए देने की बात कहते हुए प्रार्थी से पैसे देने की मांग की। जिसपर प्रार्थी ने अपने खेत को गिरवी रखकर पैसों का इंतजाम करके आरोपी के बताए अनुसार रायपुर माना थाने के आगे पेट्रोल पम्प के साथ पहुंचे। जहा आरोपी को प्रार्थी ने 8 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी आरोपी प्रार्थी से बात करते रहे। प्रार्थी को फ़ोन पर आरोपी से लास्ट बात 28.9.2022 तक हुई। इसके बाद एक अक्टूबर से आरोपी का मोबाइल बंद आने लगा। इसी बीच उनको पता चला की आरोपी फरार हो गया है। जिसके बाद किसान अपने आप को ठगा महसूस करने लगा। जिसके बाद प्रार्थी ने मामले की शिकायत सरगांव थाने में दर्ज कराई है। जहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला