बिलासपुर

भीषण सड़क हादसा :- बाइक सवार टकराये स्कार्पियो से…बाइक के उड़े परखच्चे, घायल युवको की 108 के रिस्पांस टीम ने बचाई जान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मंगलवार सुबह मोपका चौकी अंतर्गत बिलासपुर कोरबा मुख्य सड़क पर आरटीओ ऑफिस के पास भीषण हादसा हुआ है। जहा एक अनियंत्रित बाइक स्कॉर्पियो गाड़ी में जा भिड़ी,जिसे बाइक सवार को गंभीर चोटे आई है। इधर 108 के तत्काल मौके पर पहुंचने से बाइक सवार युवकों कि जान बचाई जा सकी।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत नवागांव निवासी विनोद सूर्यवंशी और ध्रमेंद्र सूर्यवंशी बाइक क्रमांक सीजी 12 ए एल 2595 में सवार होकर बिलासपुर कि ओर जा रहे थे। उसी समय सीजी 12 ए के 1998 स्कॉर्पियो बिलासपुर से कोरबा कि ओर जा रही थी। तभी आरटीओ ऑफिस के पास बाइक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए तो वही बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल बिलासपुर में तैनात 108 की टीम EMT( इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) लता खुटे तथा पायलट ( वाहन चालक)अश्वनी ,ने तत्परता दिखाते हुए, एंबुलेंस मे तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुए। जहा मौके पर पहुंच उन्होंने देखा कि दोनो युवकों की हालत गंभीर है। जिसमें एक को सर और चेहरे पर चोट आई है,

तो वही दूसरे मरीज को पैर में चोट आई है। जिनको एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार करते हुए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द...