बिलासपुर

सावधान:केवाईसी अपडेट के नाम पर ठग भेज रहे मोबाइल में लिंक,, जिसे छूते ही खाते से इस तरह पैसे हो जाते है छू मंत्र…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- जिले में साइबर ठगी के मामलों में लगातार वृद्धि हों रही है। शातिर ठग नए नए तरीकों से लोगो को अपने झांसे में लेकर लाखो की ठगी की घटना को अंजाम दे रहे है। इसी कड़ी में ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामना आया हैं जहां रहने वाले रेलवे कर्मी की मोबाइल पर ठगो ने फोन पर महज एक लिंक भेज कर उनके अकाउंट से दो लाख 24315 रुपए की ठगी कर ली, जिसकी शिकायत जीनत ग्रीन बिहार फेन 2 निवासी प्रदीप कुमार महापात्रा ने तोरवा थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को उनके मोबाइल नंबर पर 917093876067 से मैसेज आया। जिसमें केवाईसी नही होने के वजह से उनके बैक अकाउंट ब्लॉक हो जाने की बात लिखी हुई थी।

साथ ही उसमे दीए गए लिंक में जा कर केवाईसी करने की बात लिखी हुई थी। अकाउंट ब्लॉक होने के बात से घबराए रेल्वे कर्मी ने उक्त लिंक में जाकर उन्होंने अपना आधार और पेन कार्ड नंबर एंट्री कर दिया जिसके तुरंत बाद उनके तितली चौक स्थित एसबीआई बैंक अकाउंट से दो बार में दो लाख 24 हजार 315 रुपए डेबिट हो गया। जिसके बाद प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ और उन्होंने घटना की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जहा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी