बिलासपुर

बिजली बिल संग्रहण केंद्र में 13 लाख रुपयों से अधिक की लूट…4 नकाबपोश आरोपियों ने चाकू की नोक पर दिया घटना को अंजाम…मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद स्थित बिजली बिल संग्रहण केंद्र में देर शाम अज्ञात 4 नकाबपोश आरोपियों ने 13 लाख रुपए से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दयालबंद स्थित सीएसईबी विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के भीतर बिजली बिल संग्रहण केंद्र में एटीपी मशीन संचालित है, जहाँ शाम 7:30 बजे के करीब मशीन ऑपरेटर वीरेंद्र सोनवानी एकत्रित रुपयों को जमा करने की तैयारी में था,

तभी 4 नकाबपोश आरोपी वहाँ जा घुसे और चाकू अड़ाकर 13 लाख रुपए से अधिक रकम को लूटकर फरार हो गए, घटना के बाद हंगामा मच गया और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है।

व्यस्त इलाके में बेखौफ दिया गया घटना को अंजाम..

दयालबंद स्थित बिजली बिल संग्रहण केंद्र के पास पूरे दिन लोगों की चहल पहल रहती है, वही मुख्य मार्ग से भीतर सहायक अभियंता का कार्यालय होने की वजह से बिजली विभाग के कर्मचारियों की भी आमदरफ्त रहती है, बावजूद इसके इतनी बड़ी घटना को अंजाम देना अपराधियों के बढ़े हौसले को दर्शा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज से मिल सकते है सुराग…

इस घटना को अंजाम देने के पीछे सोची समझी साजिश रची गई होगी, जिन्होंने पैसों के आने जाने सहित लोगों की गतिविधियों पर रेकी की होगी जिसके बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया है,

जिससे संभव है कि लुटेरों के संबंध में सीसीटीवी कैमरों में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते है, फ़िलहाल पुलिस नाकेबंदी कर अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,