बिलासपुर

निर्माणाधीन मकान में मिली चौकीदार की लाश…सिर पर चोट के निशान, हत्या या हादसा पुलिस जुटी जाँच में,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड 2 स्थित निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। रिंग रोड स्थित यश सुपर बाजार के सामने निर्माणाधीन मकान में मिली लाश की पहचान कोनी निवासी सुरेश सूर्यवंशी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली की यश सुपर बाजार के सामने शुभम निगम के निर्माणाधीन मकान के नीचे किसी की लाश पड़ी हुई है। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची।

जहां उन्होंने देखा की मकान में पिछले एक महीने से चौकीदारी का काम कर रहे सुरेश सूर्यवंशी की लाश मिली है। जिसके सिर में चोट के निशान है। उक्त मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मृतक की डेड बॉडी का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। वही घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच को गति मिलने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...