बिलासपुर

दीपका से बिलासपुर के बीच सफर…यात्री के बैग से पार हुए 2 लाख रुपए, पुलिस जुटी जांच में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- न्यायधानी के सिविल लाइन थाने में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है। जिसमे प्रार्थी के कोरबा से बिलासपुर आने के बीच रास्ते में ही पैसे से भरे बैग में से केवल दो लाख गायब हो गए और प्रार्थी को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार दीपका निवासी एसईसीएल कर्मी दीपक तिवारी दुकान की तीसरी किस्त जमा करने बिलासपुर फर्स्टमैन चौथी मंजिल रीयल हेवन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स आफिस मंगला चौक के लिए 14 अक्टूबर को अपनी पत्नी रानू तिवारी के खाता से 3 लाख 50 हजार रूपया और शनिवार को स्वयं के ATM कार्ड से 11 हजार रूपये निकाल कर कुल रकम 3,61,000 लेकर प्रगति नगर चौक दीपका से विरक बस क्रमांक CG12-0440 मे सुबह 10.15 बजे बैठकर बिलासपुर के लिये निकला था।

बिलासपुर नेहरू चौक मे लगभग 12.45 बजे दोपहर पहुंच कर आटो क्रमांक CG10 AY1449 मे बैठकर वह मंगला चौक पहुंचा। जिसके बाद वह दुकान के किश्त पटाने फर्स्टमैन चौथी मंजिल रीयल हेवन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स आफिस जाकर देखा तो उसके पैसों से भरे बैग में से 2, लाख 11 हजार रुपए गायब थे। जबकि शेष एक लाख 50 हजार की राशि बैग में थी। काफी खोजबीन करने बाद भी प्रार्थी को पैसों का कुछ पता नहीं चला। जिससे हताश प्रार्थी ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। ऐसे में सवाल यह है। की आखिर चोर केवल 2 लाख 11 हजार की ही चोरी क्यों करेगा। जबकि प्रार्थी के पास तो 3 लाख 61 हज़ार रुपए रखे हुए थे। ऐसे में चोरों द्वारा एक लाख 50 हज़ार को प्रार्थी के पास छोड़ जाना समझ से परे है। हालाकि इस पुरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिसिया जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। की यह मामला चोरी का है या फिर इसके पीछे कुछ और ही षड्यंत्र रचा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,