बिलासपुर

राज्य स्तरीय समूह गायन में सेजेस चकरभाठा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

उदय सिंह

बिलासपुर-चकरभाठा- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट के अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चकरभाठा के बच्चों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ‘समूह गायन बालिका जूनियर’ ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर पूरे संभाग का नाम रोशन किया है। ज्ञात हो कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के विद्यालयों का सांस्कृतिक प्रतियोगिता जिला स्तर पर दिनांक 14-10-22 को संपन्न हुआ था जिसमें सेजेस चकरभाठा ने ‘समूह गायन बालिका ‘पर प्रथम स्थान हासिल किया था !द्वितीय चरण संभाग स्तर पर दिनांक 17-10-22 को संपन्न हुआ इसके साथ ही सेजेस चकरभाठा ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो कि दिनांक 09-11-22 को रायपुर में संपन्न हुआ जिस के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय टेकाम रहे । बिलासपुर संभाग का नेतृत्व कर रहे से चकरभाठा के समूह गायन बालिका ने यहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल की प्राचार्य रीना राहा के नेतृत्व में एवं संगीत के महारथ शिक्षक श्री शैलेश पातूरवार एवं सहयोगी शिक्षक गार्गी सेन पात्रा के कुशल निर्देशन में समूह गायन बालिका जूनियर -छात्रा , अर्पिता ध्रुव, श्रेया कौशिक, डाली नवरंग, नमिता कौशिक,वंदना कौशिक, एवं वादन में सहयोगी छात्र एनोस कुमार एवं सिद्धांत शर्मा की टीम ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल के साथ ही साथ पूरे पूरे संभाग का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया।
इस टीम की उपलब्धि पर स्कूल प्रांगण में प्राचार्य रीना राहा द्वारा उक्त छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शैलेश पातूरवार को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शाला प्रधान पाठिका गरिमा साहनी, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक मुबश्शिर अहमद, शिक्षक आशुतोष पांडेय , मयूरिका पांडेय, नेहा पांडेय, सविता राय, मीनाक्षी शर्मा, आशा देवांगन, माधुरी कश्यप ,नेमा श्री गुप्ता, श्वेता बीबे, क्रिस्टीना जॉन्स, आकांक्षा मिश्रा ,मोनिका वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी