कोटा

VIDEO:अवैध लकड़ी पकड़ने गए वन अमले पर तलाशी के दौरान हमला..आरोपी हुआ मौके से फरार

भुवनेश्वर बंजारे/जुगनू तंबोली

कोटा – बेलगहना परिक्षेत्र में हुए वनोपज की चोरी के मामले में जांच के लिए पहुंचे रेंजर की टीम की उस वक्त सिट्टी पिट्टी गुम हो गई जब एक ग्रामीण ने वन विभाग की टीम पर टंगिया से हमला करने की कोशिश की।

इस बीच वन कर्मचारियो से आरोपी ने धक्का-मुक्की भी की। बताया जा रहा है यह पूरा मामला सोमवार कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करवा का है जहां राजू पात्रे के खिलाफ बेलगहना वन परिक्षेत्र की रेंजर चंद्राणी वंदे ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को मंडल प्रबंधक कोटा परियोजना मंडल बिलासपुर द्वारा शासकीय वनों से चोरी हुये वनोपज की बरामदगी हेतु राजू पात्रे ग्राम करवा एवं अन्य के विरूद्ध जारी तलासी वारंट पर कार्यवाही हेतु वन परिक्षेत्र बेलगहना से सहायक परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी (डिप्टी रेंजर ) रविकुमार जगत, अशोक कुमार साहू, मनोज करियाम, उपेन्द्र कुमार देवांगन, क्षेत्ररक्षक नंदकिशोर सिंह,

अरविन्द बंजारे, नियमित चौकीदार शिवकुमार यादव, उड़नदस्ता वाहन चालक शिवकुमार यादव के शासकीय वाहन कैम्पर क्रमांक सीजी 04 जे डी 3592 में वारंट की तामिली हेतु ग्राम करवा गये थे। जहा ग्राम करवा में राजू पात्रे के घर की तलाशी लेने के दौरान सागौन की लकड़ी से बना हुआ फर्नीचर और सिलपट आंगन से मिला जिसे वाहन में भरवाने के बाद घर की तलाशी वन विभाग की टीम कर ही रही थी। तभी उक्त कार्यवाही को लेकर विरोध करते हुए राजू पात्रे द्वारा तलाशी वारंट को फाड़ दिया गया।

और वहीं रखे टंगिया को लेकर वन अमले को धमकी देने लगा। इस बीच वन कर्मचारी रविकुमार जगत और अरविन्द कुमार बंजारे समझाने लगे तो राजू पात्रे उन दोनो के साथ हाथा पाई करने लगा और उनके साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गया। इधर आरोपी के खिलाफ शिक़ायत के बाद बेलगहना,कोटा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...