कोटा

बिचौलिए हुये सक्रिय….किसान के नाम पर धान बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया…152 बोरी धान कट्टा बरामद, प्रकरण दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा विकासखण्ड के करगीखुर्द उपार्जन केन्द्र में किसान के नाम पर धान बेचने का प्रयास करते हुये बिचौलिया पकड़ाया गया। उससे तीन किसानों के नाम पर बेचने लाये 152 बोरी धान कट्टा जब्त कर प्रकरण दर्ज कर ली गई है। कलेक्टर सौरभकुमार के निर्देश पर कोटा एसडीएम हरिओम द्विवेदी के नेतृत्व में निरीक्षण टीम द्वारा धरपकड़ की कार्रवाई की गई। बताया गया कि करगीखुर्द केन्द्र में आज तीन किसानों के नाम पर 60.80 क्विंटल के लिए टोकन काटे गये थे। इसमें किसान त्रिभुवन जगत का 30 क्विंटल, द्वारिका केंवट का 14.80 क्विंटल एवं शारदा बाई जायसवाल का 16 क्विंटल धान शामिल है। निरीक्षण में किसानों द्वारा धान नहीं लाकर बिचौलिया राजीव लोचन जायसवाल द्वारा लाया जाना पाया गया। बाद में संबंधित किसान खरीदी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने बयान में बताया कि लाया हुआ धान उनका नहीं है बिचौलिए द्वारा उनसे पर्ची लेकर धान बेचा जाना बताया गया। इस प्रकरण मे पंचनामा भी तैयार किया गया और धान का जब्त कर सेवा सहकारी समिति करगीखुर्द के सुपुर्द किया गया। मामले मे आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण जिला कलेक्टर को भेजा जा रहा है। निरीक्षण टीम में नायब तहसीलदार रमेश कुमार, सहकारिता सीईओ दुर्गेश साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...