मस्तूरी

मस्तूरी: डामर प्लांट के जहरीले धुंए के खिलाफ शिकायत का मामला, जांच तो दूर 8 दिन बाद भी मौके पर झांकने नही पहुंचे अधिकारी

उदय सिंह

मस्तूरी – यू तो लोग पर्यावरण को प्रदूषित करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है जिसका खामयाजा लोग भयंकर बीमारी के चपेट में आकर चुका रहे है। ऐसे ही डामर प्लांट की वजह से क्षेत्र के लोगों का जीना मुश्किल हो चला है। जी हाँ हम बात कर रहे है बिलासपुर जिले के मस्तुरी क्षेत्र का जहाँ के मोहतरा के ग्रामीणों ने मस्तूरी SDM कार्यालय में शिकायत की है कि मोहतरा में 2 डामर प्लांट dcc डामर प्लांट और अग्रवाल डामर प्लांट अवैध रूप से 24 घंटे संचालित हो रहे है। जिसकी वजह से जहरीला धुंआ निकलता है और धुंए की वजह से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, क्षेत्र के लोगो न चाह कर भी इस धुंए की चपेट में आ रहे है, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग चर्मरोग,कैंसर,अस्थमा,स्वास में तकलीफ,आँखों मे जलन जैसी भयंकर बीमारी की चपेट में आ रहे है। ग्रामीणों ने बताया की दो डामर प्लांट बिना किसी अनुमति के कई सालों से संचालित हो रही है शिकायत के बाद भी इन अवैध प्लांटो पर कोई कार्यवाही नही हो रही है। इस बार भी अगर जल्द कार्यवाही नही की गई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

अपने लाभ के लिए लाखों की जान खतरे में…

डामर प्लांट संचालक अपने लाभ के लिए सारे नियमों को दरकिनार कर लगातार प्लांट का संचालन कर रहे है, जिसमें कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की भी सांठगांठ है, जिसकी वजह से ही अब तक उन पर कोई कार्रवाई नही की गई है। लेकिन यह किस हद तक सही है कि क्षेत्रवासियों की जान जोखिम में डालकर पैसे कमाने संचालक अपना जमीर खो चुके है, वही प्रशासनिक अधिकारी भी आंखे मूंद कर अपने दायित्वों से मुँह मोड़ रहे है, जिन्हें आम जनता तक की कोई फिक्र नही है।

शिकायत के एक सप्ताह बाद भी मौके पर नही पहुंचे अधिकारी

ग्रामीणों ने अवैध डामर प्लांट की शिकायत 9/11/2022 बुधवार को मस्तूरी स्थित एस डी एम कार्यलय में किया था लेकिन आज एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है।जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली सुधार कार्य के दौरान हंगामा... जेई की शिकायत पर मामला दर्ज, VIDEO:सिलपहरी इंडस्ट्रियल एरिया में खनिज माफिया का साम्राज्य…. दो साल से जारी अवैध उत्खनन के आगे नतम... रतनपुर: ढेस कंद निकालने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत....परिवार में छाया मातम, खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन...मल्हार और सेंदरी में गोदाम सील, भारी मात्रा में उर्वरक ... बिरकोना रोड लूटकांड का खुलासा...चार आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक और रकम बरामद कोटमीकला हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा...सोना लूटने की साजिश में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, तीन आर... VIDEO बिलासपुर: आधा दर्जन,हथियारबंद नकाबपोशों ने जैन फार्म हाउस में बोला धावा, डेढ़ लाख नकद समेत सोन... 11 केवी लाइन पर काम के दौरान झुलसा कर्मी...ठेका कंपनी की लापरवाही ने डाली जान जोखिम में, बिना सुरक्ष... शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 17.21 लाख की साइबर ठगी...गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार, हाईवा चालक का अपहरण कर लूटपाट....नकाबपोश बदमाशों ने फोन पे से वसूले 10 हजार रुपये,