मस्तूरी

मस्तूरी :- प्यार में धोखा…साथ मरने की कसम खाकर युवती को पिलाया जहर और खुद हो गया फरार, गंभीर हालत में ईलाज के दौरान युवती की मौत,

उदय सिंह

मस्तूरी – प्यार में जीने मरने की कसम खाने वाला प्रेमी ही धोखेबाज निकल गया, जिसने एक साथ जी नही सकने पर साथ मरने की योजना बनाई और युवती को बुलाया जहाँ साथ मरने पहले युवती को जहर पीने दे दिया लेकिन उसके बाद खुद जहर न पीकर वहाँ से फरार हो गया। जहाँ उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई, मामले की जांच में पुलिस ने पाया कि प्रेमी युवक ही आरोपी है जिसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 04.04 2024 को मीना पटेल पिता कन्हैया पटेल उम्र 22 साल ने जहर का सेवन कर लिया था, जिसकी ईलाज दौरान रायपुर मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई, मामले में जांच के दौरान पुलिस को मृतिका के परिजन एवं गवाहो द्वारा बताया गया की मीना पटेल और किरारी के सुरेश साहू के बीच प्रेम संबंध था

दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे शादी करना चाहते थे परन्तु सुरेश साहू की सगाई हो गई जिससे दोनों के बीच रात में वाद-विवाद और बहस हुआ थ, 05.04 2024 को आरोपी सुरेश साहू मृतिका मीना पटेल को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मस्तुरी के पास बुलाया और बोला की हम दोनो साथ में जी नहीं सकते तो क्या हुआ साथ में मर तो सकते है क्या तुम मेरे साथ मरोगी तो मृतिका मीना साथ में मरने के लिये तैयार हो गई और आरोपी सुरेश साहू अपने पास रखे कीटनाशक दवा जहर को मीना पटेल को दिया जिसे मीना पटेल कीटनाशक दवा को पी ली और सुरेश साहू वहां से भाग गया। सम्पूर्ण जांच से आरोपी सुरेश साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 26 साल निवासी किरारी के द्वारा मृतिका मीना पटेल को दुष्प्रेरित कर जहर पिलाना पाये जाने से थाना मस्तुरी में अपराध धारा 108 बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी मस्तूरी द्वारा आरोपी सुरेश साहू को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,