मस्तूरी

भरारी धान खरीदी केंद्र में दो दो खरीदी केंद्र प्रभारी, किसान किसको बेंचे अपनी फसल…दुविधा में नही पहुँच रहे किसान

उदय सिंह

मस्तूरी –क्षेत्र के ग्राम भरारी धान खरीदी केंद्र में किसानों को असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। क्योंकि यहां के धान खरीदी केंद्र में दो दो प्रभारियों की तैनाती है।शासन दुवारा 1 नवंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत की गई है। लेकिन भरारी धान खरीदी केंद्र में 10 दिन बाद लेट से शुरूआत हो पाई थी। इसको धान खरीदी प्रभारी की गलती कहे या प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण विलंब हुआ है।

जब इसकी जानकारी किसानों ने दी तब हमने भरारी धान खरीदी केंद्र जाकर देखा जब मौके पर पंहुचे तब पता चला कि यहां एक नही दो दो धान खरीदी प्रभारियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। दो प्रभारियों के चक्कर मे न तो किसान टोकन कटवा पा रहा है और न धान बेच पा रहा है। आखिर किसान किससे अपना टोकन कटवाए किससे धान बेचे दो प्रभारियों की तैनाती से विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।

दो प्रभारी की नियुक्ति गलती किसकी

भरारी धान खरीदी केंद्र पंजी क्र.558 में दो धान खरीदी प्रभारी आखिर किसकी गलती से दो दो व्यक्तियों को प्रभार मिला है। अगर उच्च अधिकारियों को ये बात पता है तो आखिर निराकरण क्यों नही किया जा रहा।

खरीदी केंद्र में विवाद की स्थिति

भरारी फड़ में दो प्रभारियों के रहने से विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।जिसका खामियाजा गाँव व आसपास के किसान भुगत रहे है।

प्रभारी एक दूसरे के ऊपर लगा रहे आरोप

धान खरीदी केंद्र दोनो प्रभारी एक दूसरे के ऊपर भ्रष्टाचार और अनिमितता का लगा रहे आरोप एक प्रभारी जगजीवन कुर्रे ने दूसरे प्रभारी प्रकाश लहरे के ऊपर आरोप लगाया है की अभी धान खरीदी को शुरू हुए 8 दिन हो गए है फिर भी फड़ में लाइटिंग और सफाई व्यवस्था नही हो पाया है। वही प्रकाश लहरे ने जगजीवन कुर्रे के ऊपर जबरदस्ती प्रभार लेकर धान खरीदी में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगा रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,...