जांजगीर चाँपा

नाबालिग की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार… फोन कॉल पर प्रताड़ित करने का हुआ खुलासा,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – नाबालिग के आत्महत्या के मामले में राहौद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार राहौद पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत रहने वाली 17 वर्षीय बालिका ने 29 सितंबर 2024 को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। जिसकी जांच राहौद पुलिस कर रही थी। जांच में पुलिस को पता चल कि आरोपी हर्ष कौशिक मृतिका के साथ प्रेम संबंध कर, बात-बात पर गाली गलौच कर प्रताड़ित करता था। पुलिस ने जब मामले की सघन जांच की तो पता चला कि हर्ष कौशिक द्वारा मृतिका से लगातार मोबाइल से बातचित कर आत्महत्या करने के लिये प्रताड़ित करता था और मृतिका को आरोपी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताडित कर आत्महत्या के लिये उकसाया और मजबूर किया। जिसपर तिलाई निवासी हर्ष कौशिक के खिलाफ़ पुलिस ने धारा 108 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, ASI जयनंदन मार्बल, राहौद सहायता केन्द्र प्रभारी प्रधान आर. सतिष राणा आर. राजेश कश्यप, बेदराम पटेल विवेक ठाकुर पुलिस सहायता केन्द्र राहौद की अहम भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप