अवर्गीकृत

तखतपुर से लेकर राजधानी तक लूट की घटनाओं से दहला प्रदेश, बेखौफ अपराधी, बढ़ता अपराध

डेस्क

छत्तीसगढ़ में मानो कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अपराधियों के हौसले आसमान पर हैं और अब वे दिनदहाड़े अपने मंसूबों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे। चाहे घटना सुदूर कवर्धा के गांव की हो या तखतपुर या फिर राजधानी रायपुर की। हर जगह बेखौफ होकर अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं और आम आदमी खुद को बेहद असुरक्षित महसूस कर रहा है। कभी जो स्थिति बिहार और उत्तर प्रदेश की हुआ करती थी वह आज छत्तीसगढ़ की होकर रह गई है । ऐसी ही एक लूट की वारदात से राजधानी दहल उठा। राजधानी के पेट्रोल पंप में तीन नकाबपोश लुटेरों ने कट्टे की नोक पर 40 हज़ार रुपये लूट लिए। रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चरोदा और सिलतरा के बीच में मौजूद है गुरु फ्यूल नाम से हिंदुस्तान पैट्रोलियम का पेट्रोल पंप। गुरुवार को यहां मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन नकाबपोश लुटेरे पहुंचे और कट्टा निकालकर काउंटर पर मौजूद पेट्रोल कर्मी को धमकाते हुए उस्के पास मौजूद 40 हज़ार रुपये लूट कर रफूचक्कर हो गए। मामले की शिकायत हालांकि धरसींवा पुलिस थाने में कर दी गई है लेकिन आरोपी फिलहाल पुलिस की जद से बाहर है। पुलिस को पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी के फुटेज मिल चुके हैं और यह पता भी चल चुका है कि लुटेरे बाइक पर सवार होकर सिलतरा सांकरा की तरफ भागे हैं । फिलहाल पुलिस सभी बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच कर रही है। लूटेरे जिस वक्त पेट्रोल पंप में पहुंचे थे उस वक्त काउंटर पर लीलाधर साहू नाम का कर्मचारी मौजूद था जो लुटेरों के हाथ में पिस्तौल देखकर डर गया और मौजूद पूरी रकम उनके हाथ में दे दी। पुलिस के हाथ कई क्लू लग चुके हैं इसलिए पुलिस जल्द ही तीनों लुटेरों को पकड़ने का दावा कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
डिवाइडर से टकराई स्कूटी... युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, बिलासपुर : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी आग... भयावह हादसे में बुजुर्ग महिला जिंदा जली बिलासपुर: लावारिस टाटा मिनी ट्रक से 40 किलो गांजा बरामद....गुप्त चेम्बर से की जा रही थी तस्करी दुकान के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मस्तूरी क्षेत्र से वाहन ब... मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा...14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क...