बिलासपुर

अवैध संबंध में प्रेमी ने की थी महिला की हत्या…पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, सरकंडा क्षेत्र में मिली थी महिला की लाश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- शनिवार को सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गीतांजलि सिटी फेज 2 के समीप मिली महिला की लाश के मामले में सरकंडा पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार चरित्र शंका को लेकर शुक्रवार रात को दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद अधेड़ प्रेमी ने महिला का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और उसकी डेड बॉडी छोड़ फरार हो गया। आपको बता दें शनिवार सुबह गीतांजलि सिटी फेज 2 के समीप मैदान में मुन्नीबाई केवट की लाश मिली थी। उसके गर्दन पर गमछा लपेटा हुआ था, जिससे पुलिस को अंदेशा हुआ कि महिला का गला घोट कर उसकी हत्या की गई है। जिसके बाद सरकंडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जहां पता चला कि महिला का अवैध संबंध चल रहा था।

सरकंडा पुलिस को कोनी रोड निवासी राजेश गुप्ता के बारे में पता चला महिला के प्रेमी के रूप में उसकी पहचान पुलिस को मिली थी। जिसके बाद से ही पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने राजेश गुप्ता को अपने हिरासत में लिया। जहा पूछताछ के दौरान पहले तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। जहां उसने बताया कि शुक्रवार को वह महिला मुन्नीबाई केवट को मिलने के लिए बुलाया था। दोनो ने पहले शराब पी जिसके बाद दोनो के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद शुरू हो गया। जहा झगड़े के दौरान आरोपी ने गमछा से उसका गला घोट कर हत्या कर दी और लाश फेंक कर गायब हो गया।

इधर शुक्रवार की रात महिला के घर नहीं पहुंचने पर महिला के बेटे ने फोन से बात करने की कोशिश की। लेकिन महिला के मोबाइल फोन से बात नहीं हो पाई मृतक के पुत्र द्वारा खोज भी शुरू करने के पहले ही शनिवार को महिला की डेड बॉडी पुलिस को मिली थी। बहरहाल पूरे मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस