सीपत

रविवार से लापता बुजुर्ग की तालाब में मिली लाश,सीपत थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

सीपत – कल रविवार दोपहर से गायब बुजुर्ग की गाँव में स्थित जोगी डबरी नामक तालाब में लाश मिली है।मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह बिटकुला निवासी रघुराज मौहार गाँव के कोटवार और उपसरपंच को लेकर सुबह सीपत थाना पहुंच पुलिस को सूचना दी की कल रविवार को हम सभी परिजनों के साथ गाँव स्थित खेत धान काटने गए हुए थे।

दोपहर 3 बजे घर आये तब देखे तो मेरे पिता केशव सिंह मौहार पिता साधराम मौहार उम्र 78 वर्ष घर पर नही थे तब गांव मे पता तलाश किये नही मिला रात में भी खोजे नही मिला आज सुबह करीब 7 बजे गांव के जोगी डबरी तालाब तरफ खोजने गये तो मेरे पिता केशव सिंह का बाल्टी, कपड़ा, चप्पल तालाब किनारे पड़ा था शंका होने पर तालाब में उतर कर खोजे तो मेरे पिता केशव सिंह का शव पानी के अंदर पड़ा मिला।

अभी भी मृतक का शव पानी के अंदर है ऐसा प्रतीत होता है मेरे पिता केशव सिंह की मृत्यु नहाते समय पानी मे डूब जाने से हुई होगी जिसके बाद मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवा पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...