बिलासपुर

रोजाना हो रही चोरियों के बीच पुलिस को मिली बड़ी सफलता…6 चोरी के मामलों में नाबालिग सहित 8 गिरफ्तार, 26 लाख के माल की हुई रिकवरी….गैंग बनाकर दे रहे थे घटनाओं को अंजाम,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ए.सी.सी.यू की टीम और बिलासपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में चोरी के मामलो में बड़ी सफलता मिली है। जहाँ 6 चोरी के मामलो में पुलिस ने 26 लाख से अधिक का सामान और नगदी बरामद किया है। तो वही 8 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। रविवार को बिलासा गुड़ी में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया की शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हो रही चोरी को लेकर स्थानीय पुलिस और ए.सी.सी.यू की टीम को जांच के निर्देश दिए गए थे।

जहाँ घटना स्थल के आसपास सहित मुख्य सड़क मार्ग पर लगे करीब 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरो के फुटेज का बारीकी से निरीक्षण कर संदिग्धो को चिन्हांकित किया गया। जिसके बाद पुलिस चोरों तक पहुंच पाई। जिनमे दो नाबालिग के साथ कुल 8 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ में पता चला की वह अपने महंगे शौक को पूरा करने शहर में गैंग बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

पकड़े गए आरोपियों में तोरवा निवासी विरेंद्र साहू, मदन यादव,अमेरी निवासी सरिता यादव,टिकरापारा निवासी रीशु घोरे,जुनी लाईन निवासी हसन मलिक सहित दो नाबालिग शामिल है। जिन्होने सकरी में एक ,सिविल लाइन में दो और तारबाहर थाना क्षेत्र में तीन यानि की कुल 6 चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 तोला सोना, 3 किलो चांदी के आभुषण 05 नग स्मार्ट फोन 01 नग एल.ई.डी. टी.वी. 02 नग स्कुटी व नगदी रकम 24100 सहित कुल 26 लाख रुपए का माल बरामद किया है। वही आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्...