बिलासपुर

जगन्नाथपुरी यात्रा में गए परिवार के घर चोरों का धावा, ताला तोड़कर सोने चांदी सहित नगदी पार… किराएदार को भी नही लगी भनक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अलका नगर मंगला निवासी नगर निगम के पंप ऑपरेटर कैलाश सोनी सहपरिवार 18 नवंबर को जगन्नाथपुरी की यात्रा पर गए थे, जिन्होंने अपने किराएदार को चाबी देकर देख रेख की जिम्मेदारी सौंपी थी, इसी बीच 21 नवंबर को किराएदार ने फोन से बात होने पर बिजली नही आने की जानकारी दी, जिस पर बिजली मिस्त्री को बुला ठीक कराने कहा और बिजली मिस्त्री का नंबर भी दिया था। इस बीच देर रात 11:30 बजे घर पहुचने पर पाया कि प्रार्थी के कमरे का ताला और छोटे भाई शिव सोनी के कमरे का ताला टूटा हुआ था, जहाँ सामान बिखरे हुए थे,

जहाँ प्रार्थी के कमरे से नगदी रकम 10 हजार एवं 10 नग सोने का फुल्ली,तीन चांदी की कटोरी एवं चम्मच,एक छोटा डिब्बा में 5 रूपया और 10 रूपया का चांदी का सिक्का,एक नग मंगलसूत्र सोने का तथा छोटे भाई के कमरे से 04 हजार रूपये नगदी एवं चांदी का जेहर एक जोडी,चांदी का पायल 03 नग,फुल्ली सोने का 4 नग, चांदी का करधन एक नग, चांदी का कटोरी,चम्मच,चार सिक्का,दो मूर्ती,हाथ फूल चांदी एक जोडी,चांदी का बिछिया चार नग ,सिन्दूर डिब्बा चांदी का 04 नग कुल कीमती करीबन 60 हजार रूपये गायब थे, जिसे अज्ञात चोरी कर ले गए है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर...