मस्तूरी

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस हुई और भी चौकस, क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाकर किया गया गस्त….हर गतिविधियों पर रखी जा रही नज़र

उदय सिंह

मस्तूरी – दीपावली का त्यौहार निकट आते ही पुलिस भी चौकस हो गई है। जिसको लेकर मस्तूरी पुलिस भी अब एक्टिव हो गई है। जहाँ थाना प्रभारी फैजुल शाह के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र के प्रमुख व्यापारिक बाजारों में सर्च अभियान चलाया गया है।

मस्तूरी पुलिस ने सर्च अभियान के तहत सोमवार रात को ढाबा, रोड किनारे संचालित दुकानों और भीड़भाड़ वाले जगहो पर चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध तौर पर खड़े व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की गई। जहाँ उनसे देर रात क्षेत्र में भ्रमण के कारण पूछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान मस्तूरी थाना प्रभारी ने बताया कि मस्तूरी के लोग त्यौहारों को खुशी से मनाएं।

कोई भी असामाजिक तत्व लोगों की खुशियों में खलल न डाले, इसलिए मस्तूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। साथ ही इस दौरान अपराधिक गतिविधियों को अंकुश लगाने के लिए रात्रि गस्त और चेकिंग बढ़ाई जाने की बात कही है। इस बीच अनुचित गतिविधियों में संलिप्त रहने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,...