रायगढ़

विवाद के बाद नाबालिग के कथित प्रेमी और उसके साथी ने गला दबाकर की थी हत्या….पुलिस पहुची आरोपियों तक, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – 28 मई को लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुर में एक किशोर बालिका (17 साल) का शव उसके घर अंदर किचन में पड़े होने की सूचना लैलूंगा पुलिस को मिली । जांच टीम द्वारा मौके पर पंचनामा कार्यवाही कर मृतका के परिजनों से पूछताछ कर जांच किया गया । प्रथम दृष्टिया मृतिका का गला दबाकर हत्या के साक्ष्य मिले थे जिसकी पुष्टि के लिए शव का पोस्टमार्टम करा कर पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया । पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतका की मौत गला दबाने से दम घुटने से होना लेख किया गया है । थाना लैलूंगा के मर्ग की जांच पर आरोपी सुरेश बैगा निवासी चौरंगा और गोपाल पटेल निवासी बनेकेला के विरुद्ध धारा 302, 34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दरम्यान पाया गया कि मृतिका का सुरेश बैगा के साथ प्रेम प्रसंग था तथा सुरेश का मृतका के घर आना जाना था । मृतका के पड़ोस में उसकी चाची रहती थी जिसके साथ ग्राम बनेकेला के गोपाल पटेल की मित्रता थी । गोपाल पटेल, मृतका के चाची के घर अक्सर आता जाता था जिससे मृतिका और उसकी मां का अक्सर गोपाल पटेल के साथ झगड़ा विवाद होता था जिससे गोपाल पटेल दोनों से नाराज था । 27 मई की रात्रि सुरेश बैगा लड़की (मृतिका) से मिलने उसके घर आया था, दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा विवाद होने लगा । दोनों को घर के बाहर झगड़ा करते गोपाल पटेल देख लिया और वहां आया फिर गोपाल पटेल और सुरेश बैगा ने मिलकर किशोर बालिका को खींचकर बाड़ी तरफ लाये और जमीन में पटक कर बेल्ट से उसकी गला दबाकर हत्या कर दिये और उसके शव को उसके घर के किचन में छोड़कर भाग गए । आरोपी सुरेश बैगा पिता मोहन लाल बैगा उम्र 27 साल निवासी चौरंगा थाना लैलूंगा और गोपाल पटेल पिता श्रद्धा पटेल उम्र 55 साल निवासी बनेकेला थाना लैलूंगा को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर लैलूंगा पुलिस ने न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल दाखिल की है ।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर घटना के खुलासे एवं आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े, उपनिरीक्षक मान कुंवर सिदार एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत... पचपेड़ी: अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा...एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग