कोंडागांव बस्तर

युवती से गैंगरेप के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार… मदद के बहाने जंगल में ले जाकर दिया गया था घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

कोंडागांव – बीते 9 अगस्त को एक युवती के साथ जघन्य दुष्कर्म की घटना के मामले में केशकाल पुलिस को बड़ी सफ़लता मिली है। जहां पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त 2024 को पीड़िता ने पुलिस थाना पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। जहा उसने बताया कि वह 9 अगस्त को सिलाई मशीन लेने के लिए अपने नजदीकी रिश्तेदार के साथ केशकाल गई थी। घर वापसी के समय उसने अपने पुरुष मित्र को फोन करके घर छोड़ने के लिए कहा। उसका पुरुष मित्र अपने चार दोस्तों के साथ आया और सभी घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्ते के बीच जंगल में मौका पाकर पुरुष मित्र और उसके दोस्तों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर घटना के बाद पुरुष मित्र ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने इस घटना की जानकारी किसी को दी तो उसे जान से मार देगा। इस घटना और धमकी से डरी सहमी पीड़िता ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। कुछ दिनों बाद पीड़िता ने हिम्मत कर अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बार केशकाल थाने में उसकी शिकायत दर्ज की गई। इधर पुलिस तत्काल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी झड़प...कई लोग हुए घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफ... छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 64 निरीक्षकों का तबादला.. नक्सल क्षेत्रों से मैदानी जिलों और मैदानी... प्रदेश के 61 सब इंस्पेक्टर बनेंगें इंस्पेक्टर... विभाग ने जारी की योग्यता सूची, महिला आयोग के हस्तक्षेप से रानी सिंह एनडीपीएस केस में नया मोड़… एएसपी को निष्पक्ष जांच के निर्देश, बेलगहना वन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पुल के नीचे मिला भालू का शव, ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका, जांच... कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार