रायपुर

दर्दनाक सड़क हादसा :- आरक्षक पति और पत्नी की हुई मौत, अनियंत्रित पिकअप से हुई थी टक्कर

रमेश राजपूत

रायपुर – दर्दनाक सड़क हादसे में फिर दो जाने गई है, शनिवार को सड़क हादसे में आरक्षक और उसकी पत्नी की मौत हुई है। मृतक आरक्षक धमतरी के केरेगांव थाना में पदस्थ था। आरक्षक अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर से धमतरी लौट रहा था। जानकारी के मुताबिक,

थाना केरेगाव में पदस्थ आरक्षक 432 विजय राजपूत 26 नवम्बर को एक दिन की छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ कार से शादी समारोह में सम्मिलित होने बिलासपुर गया था।

बिलासपुर से वापस जाते समय अभनपुर निमोरा के पास रायपुर रोड में पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कांस्टेबल की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ आरक्षक विजय राजपूत के दोनों पैर एवम शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण मसीह अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आरक्षक विजय राजपूत की भी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है, पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,