बिलासपुर

व्यवसायी के थैले से 82 हजार रुपए हुए पार..बस फिर ऑटो से पहुँचा था व्यापारी सदरबाजार, पुलिस जुटी जांच में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में रतनपुर के व्यवसाई के पैसे से भरे थैले से पैसे गायब हो गए। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदरबाजार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर के बड़ी बाजार निवासी रामलाल ताम्रकार जो पेशे से सोने-चांदी के साथ ही कपड़ा व्यवसायी हैं।

जिनका राम क्लास स्टोर और श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। जो सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बस में सवार होकर बिलासपुर आने निकले थे। इस दौरान उनके पास एक थैला था, जिसमें 82 हजार रुपए रखे थे। नेहरू चौक में बस से उतर कर उन्होंने ऑटो पकड़ा और सदरबाजार गए। जहां से प्रार्थी पहले सांई दीप ज्वेलर्स दुकान गया, जहां पर दुकान बंद था, फिर वह विजय गलाई वाले का दुकान सदर बाजार शाम को गया। जहा जाने के बाद थैले से पैसे गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच व्यवसायी रामलाल ने पुलिस को बताया कि वे 3.45 बजे नेहरू चौक में उतरे हैं, जहां से ऑटो में बैठकर सदरबाजार पहुंचे। इससे पहले बस में भीड़ थी और उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ा। लेकिन, इस दरम्यान थैले से पैसे कब और कहां गायब हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

इधर घटना के सूचना पर पुलिस ने चौक चौराहे में जांच शुरू कर दी है। वही सीसीटीवी फुटेज की तस्दीक शुरू कर दी है। वही प्रार्थी के बताए अनुसार ऑटो में सवार दो संदेही महिलाओ की खोज बीन कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...