बिलासपुर

महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…भव्य कार्यक्रम आयोजित,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में 28 फरवरी को बिलासपुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। समारोह सवेरे साढ़े 10 बजे मुंगेली नाका मैदान में शुरू होगा। केन्द्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव के विशिष्ट आतिथ्य तथा विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया एवं सुशांत शुक्ला के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों संपन्न नगर निगम चुनाव में भाजपा की पूजा विधानी महापौर निर्वाचित हुई हैं। उनके साथ भाजपा से 49 पार्षद भी निगम में चुने गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,