कोटा

वन अमले पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार… अवैध लकड़ी बरामद होने पर दिया था घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

बेलगहना- जांच के लिए पहुंचे वन अमले को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाने वाले आरोपी को बेलगहना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर छुपा हुआ था।

आपको बता दें कि ग्राम करवा चौकी बेलगहना निवासी राजीव कुमार पात्रे के घर 14 नवंबर को वन अमला जांच के लिए पहुंचा था। जहां डिप्टी रेंजर के साथ उपस्थिति वन कर्मियों ने करवा निवासी राजीव कुमार पात्रे के घर से प्रतिबंधित लकड़ी से बने फर्नीचर और लकड़ी के अवशेष मिले थे। जिसको लेकर वन अमला वैधानिक कार्यवाही कर रहे थे।

तभी आरोपी राजीव कुमार पात्रे कुल्हाड़ी लेकर उनपर हमला करने लगा। यहीं नहीं उनके साथ गाली गलौच भी करता रहा। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने बेलगहना चौकी में दर्ज कराई थी। इधर एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही प्रार्थी फरार चल रहा था।

लेकिन बुधवार को आरोपी के ठिकाने की भनक लगते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...