अवर्गीकृत

संगठन चुनाव के मद्देनजर भाजपा की शुक्रवार को अहम बैठक, जुटेंगे दिग्गज

डेस्क

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन चुनाव हेतु कार्यशाला का आयोजन आज 30 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 2 बजे किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि संगठन चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, मस्तूरी विधायक डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू शामिल होंगे।
कार्यशाला में विशेष रूप से बिलासपुर जिला अधिकारी सच्चिदानंद उपासने, सह चुनाव अधिकारी छगन लाल मूंदड़ा उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक सहित कार्यशाला में विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के संयोजक सहसंयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर निगम महापौर सभापति, मंडल निर्वाचन अधिकारी एवं सहनिर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी,