छत्तीसगढ़

लोको पायलट के सुने मकान का टूटा ताला…सोने चांदी सहित हजारों का सामान चोरी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ठंड बढ़ते ही जिले में चोरों की सक्रियता तेज हो गई है इसके विपरीत स्थानीय पुलिस की पेट्रोलिंग के साथ- साथ चोरों में उनका कोई भय नही है ऐसा लगने लगा है तभी तो जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आए दिन चोरी की घटना घट रही है जिसे रोकने स्थानीय पुलिस नाकाम साबित हो रही है एक ऐसा ही ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का सामने जहां लोको पायलट के किराए के मकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर जेवर और नगदी समेत 50,000 की चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसकी लिखित शिकायत हेमू नगर शोभा विहार निवासी नीलम कुजुर ने तोरवा थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह 24
नवंबर को अपना सामान शिप्ट कर 25 नवंबर को रात्रि किराए के मकान में ताला लगाकर अपने मां को लाने के उद्देश्य से अपने गांव लोवाडी झारखंड गई थी।

जहां से बुधवार सुबह वह अपने किराए के मकान में पहुंची। जहां उसने देखा की घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का समान बिखरा पड़ा था। जब घर में रखे कीमती सामान की जॉच की तो पता चला की घर में नेकलेस वजन 22 ग्राम और एक जोड़ा झुमका 07 ग्राम सहित कुल 50 हज़ार रुपए के सामान गायब थे जिसे किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर रफूचक्कर हो गए है। इधर प्रार्थी की शिकायत के बाद तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज