मस्तूरी

मतदाता सूची में नाम जोड़ने 8 दिसंबर तक दे सकते है आवेदन…मस्तुरी में संपन्न हुआ मतदाता जागरूकता अभियान

उदय सिंह

(SGN)मस्तूरी – बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। तहसीलदार एवं पंजीकरण अधिकारी अभिषेक राठौर ने प्रशिक्षण देते हुए बीएलओ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े सभी स्वयंसेवकों से कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पुनरीक्षण कार्य जारी है।

मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने 8 दिसंबर तक निर्धारित फॉर्म में आवेदन लिए जायेंगे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम नवंबर माह में शुरू हुआ है , जो 8 दिसम्बर तक चलेगा।नए मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है या विवाहित होकर आई नई युवतिओं का नाम मतदाता सूची में नाम 8 दिसंबर तक जोड़ा जाना है । आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता पुनर्निरीक्षण का कार्य सभी सरकारी स्कूलों में बूथ अनुसार चल रहा है ।

मतदाता सूची में इस बार आधार कार्ड को लिंक किया जा रहा है । इसलिए सभी लिंक के लिए आधार नंबर दें । सूची में मोबाइल फोन नम्बर भी लिंक किया जा रहा है , ताकि चुनाव के समय फर्जी मतदान से बचा जा सके । कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य बी.आर.खुटें, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंचल, अभिहित अधिकारी बीएलओ, पटवारी सहित अधिकारी कर्मचारी और मीडिया कर्मी प्रशिक्षण में शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़...