मस्तूरी

भावंर गणेश की मूर्ति चोरी के आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से खंडित मूर्ती बरामद…पुलिस ग्राहक बनकर पहुँची आरोपियों तक..पांच स्थानीय आरोपियो ने मिलकर घटना को दिया था अंजाम

रमेश राजपूत

(SGN)बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम इटवापाली में तीन माह पहले 25 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने प्राचीन भाँवर गणेश की काले ग्रेनाइट की मूर्ति को मंदिर के सेवक को बंधक बनाकर चोरी कर ले गए थे। मामले में जिले की पुलिस अधीक्षक एसएसपी पारुल माथुर मौके पर पहुँचकर गंभीरता से इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और मूर्ती को बरामद करने निर्देश अधिकारियों को दिए थे।

प्रकरण में जिले की पुलिस ने तीन महीने बाद इस मामले को सुलझा लिया है। जिसका खुलासा एसएसपी पारूल माथुर ने रविवार को किया, जहाँ बताया गया कि मस्तूरी पुलिस, एसीसीयू की टीम लगातार जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम चौहा के दो लडके काले पत्थर के एक टुकडे का सैम्पल लेकर उसे मूर्ति बताकर चार करोड़ में मूर्ति बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे है इस सूचना को एस.एस.पी पारूल माथूर ने गंभीरता से लेते हुए

क्राईम बांच प्रभारी हरविन्दर सिंह को स्वयं ग्राहक बनकर सौदा करने भेजा। जहाँ पुलिस ने खुद को कन्नौज (यु.पी.) का व्यापारी बताकर तीन दिन पहले युवराज टण्डन से मुलाकात कर सौदे बाजी की चर्चा करते हुए पहले मूर्ति दिखाने की मांग की।

03.12.22 की रात्रि में ग्राम चौहा में पाच लाख के नकली नोट एण्डवांस मनी के रूप में दिखाते हुए क्राईम ब्रांच प्रभारी ने पुनः युवराज टण्डन से पहले मूर्ति दिखाने की बात दोहराई तब युवराज ने अपने दोस्त मोहताब सुमन को फोन कर मोटर सायकिल में मूर्ति मंगवाई

जैसे ही मोहताब मोटर सायकिल में मूर्ति लेकर आया और झोला खोलकर मुर्ति दिखाई तब क्राइम ब्रांच की आस पास छुपी हुई टीम एवं थाना मस्तुरी के सउनि हेमन्त पाटले के टीम ने घेराबंदी कर युवराज और मोहताब को अपने कब्जे मे लेकर कड़ाई से पुछताछ करने लगी, तो उक्त दोनों ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ पैसे के लालच में उक्त घटना घटित करना स्वीकार किया।

चार आरोपियों को मूर्ति लूट के अपराध में गिरफ्तार किया गया है वही अतूल भार्गव गांव एवं घर से फरार मिला जिसकी तलाश जारी है। आरोपी युवराज एवं अतुल भार्गव थाना मस्तुरी में पहले भी अन्य मामलों में चालान हो चुका है।

प्रकरण के आरोपी:-

01 युवराज टण्डन पिता लक्ष्मी टण्डन उम्र 20 वर्ष निवासी चौहा थाना मस्तुरी

02 मोहताब सुमन उर्फ राजा पिता नरेश सुमन उम्र 25 वर्ष निवासी चौहा थाना मस्तुरी

03 सुमीर राय पिता सौंपत राय उम्र 20 निवासी चौहा थाना मस्तुरी

04 निशांत उर्फ सचिन धृत्तलहरे पिता दिलीप कुमार धृत्तलहरे उम्र 20 वर्ष निवासी चकरबेढा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

फरार आरोपी :- 05 अतुल भार्गव पिता संजय भार्गव उम्र 25 वर्ष निवासी टिकारी थाना मस्तुरी जिला

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़...