बिलासपुर

हाईवा की चपेट में आये बाइक सवार युवक…मौके पर हुई 1 की मौत, दूसरा गंभीर सिम्स रिफर, पुलिस जुटी जांच में,

उदय सिंह

तखतपुर – मुंगेली की ओर से आ रहे बाइक सवार 2 युवक सामने से आ रही हाईवा से जा टकराए जिससे मौके पर बाइक चालक की मौत हो गई है, वही पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम तखतपुर नया मंडी निवासी नरेंद्र गोड़ पिता धन्नू गोड़ 25 वर्ष अपनी बाइक पर दोस्त राजा धुरी 23 वर्ष निवासी बरेला के साथ मुंगेली की ओर से वापस आ रहे थे।

तभी बरेला बाईपास के पास मेनरोड पर सामने की ओर से आ रही तेज हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही बाइक चला रहे नरेंद्र गोड़ की मौत हो गई, वही पीछे बैठा उसका दोस्त राजा धुरी गंभीर रूप से घायल हो गया। जहाँ आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहां

डॉक्टर ने नरेंद्र गोड़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर राजा की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है। इधर पुलिस को सूचना मिलते ही वह अपनी जांच कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,...