बिलासपुर

प्रेमी होटल में कर रहा था छुपकर सगाई…प्रेमिका पेट्रोल लेकर पहुँची सगाई रुकवाने, होटल के बाहर हुआ हंगामा

रमेश राजपूत

(SGN)बिलासपुर – शहर में रविवार की दोपहर सीएमडी चौक स्थित एक होटल में उस समय हंगामा मच गया जब वहां चल रहे एक परिवार के सगाई समारोह में आपत्ति उठाते हुए एक युवती हाथ में पेट्रोल लिए होटल परिसर में पहुँच गई … युवती का कहना था कि जिस युवक की सगाई हो रही है उससे उसका प्रेम संबंध है और वह गर्भवती है … चूंकि मामला पहले कोर्ट में विचाराधीन है ऐसे में युवक की शादी के लिए सगाई दूसरी युवती से होना यह युवती को मंजूर था।

होटल के बाहर हो हंगामे की सूचना पर तारबाहर थाने व सिविल लाइन पुलिस को हुई … जो मौके पर पहुंची लेकिन मामले को सुलझाने में असफल रही इसके बाद मौके पर रक्षा टीम को भी बुलाया गया… युवती होटल के अंदर जाने की जिद कर रही थी… उसका कहना था कि कोर्ट से फैसला आने तक उसकी सगाई रोकी जानी चाहिए…

काफी समझाइश के बाद महिला रक्षा टीम युवती व उसके साथियों को लेकर रक्षा टीम ऑफिस पहुँच गयी है और युवती को समझाने का प्रयास करती रही…बताया जा रहा है कि उक्त युवक इससे पहले जेल में बंद था जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया है।

और परिजनों द्वारा उसकी शादी कराई जा रही है, युवती ने ही युवक पर झांसा देकर शादी से मुकरने के बाद शिकायत की थी, और युवक जेल भी गया था, फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग... युवाओं के जोश से गूंजा लावर, क्रिकेट प्रतियोगिता में खमतराई बनी चैंपियन...युवा खेल से जुड़ें, मैदान ... मस्तूरी तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न... पचपेड़ी हनीट्रैप: बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो.. फिर शुरू हुई ब्लैकमेलि... जनदर्शन में पहुँची भनेसर के रोजगार सहायक की शिकायत... फर्जी हाजरी और अवैध वसूली का मामला, वही बिल्हा... तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को रौंदा...मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्महत्या...हुआ चौकाने वाला खुलासा, सुसाईड नोट और ऑडियो रिकार्डिंग...