बिलासपुर

शादी से लौट रहे कार सवार हुए सड़क हादसे का शिकार, मौके पर कोचिंग टीचर की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दोस्त की शादी में बिलासपुर से कोटा गए कार सवार शादी में शामिल होकर वापस शहर लौटते वक्त भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा गनियारी नेवरा के पास हुई है, जिसमें सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें पहले ठोकर मारी जिसके बाद उनकी कार पेड़ से जा टकराई।

जहाँ एक की मौत हो गई है, वही 3 गंभीर रूप से घायल है वही एक युवती को मामूली चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम अमसेना निवासी अभिषेक चौबे (26) जो कोचिंग टीचर है और मंगला चौक स्थित भारती कोचिंग सेंटर में पढ़ाते थे। कोटा में रविवार को उनके किसी दोस्त की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए अभिषेक, अपने दोस्त मुकेश, उनकी पत्नी पल्लवी, नेहा परिहार और भानूप्रताप मानिकपुरी के साथ कोटा गए थे। सभी एक ही कार में सवार थे और शादी समारोह के बाद तड़के करीब 2.30 बजे बिलासपुर लौट रहे थे।

उनकी कार अभी गनियारी-नेवरा के पास राधिका वॉटर पार्क के पास पहुंची थी। तभी करीब 3 बजे सामने से आ रही किसी चार पहिया वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दिया, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में मुकेश, पल्लवी और भानूप्रताप मानिकपुरी गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस और संजीवनी 108 को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने सभी को सिम्स पहुंचाया, जहां से मुकेश और पल्लवी को अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, भानूप्रताप सिम्स के आईसीयू में भर्ती है। इस घटना में नेहा परिहार भी घायल हैं, जिसे ज्यादा चोट नहीं लगी है। लिहाजा, प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्‌टी कर दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर