मस्तूरी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय ने किया भरारी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, किसानों से जाना हाल….

गणेश दत्त तिवारी

मस्तुरीः ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी केंद्र भरारी का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नागेंद्र राय ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना धान खरीदी का हाल जाना।

वहीं भरारी धान खरीदी केंद्र में राज्य शासन की जारी धान खरीदी नीति में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार धान खरीदी नही कर घोर लापरवाही बरतना एवं अनियमितता पाया गया।धान खरीदी केंद्र भरारी में निरीक्षण पर पहुंचे ब्लॉक अध्यक्ष ने धान खरीदी केंद्र पर धान विक्रय करनें पहुंचे किसानों से बातचीत की व उनसें सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.जिसपर किसानों ने ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय को बताया कि धान खरीदी केंद्र में 2015 से 2021तक शांतिपूर्ण खाद्य ,बीज,के सी सी कर्ज सभी किसानों को मिलता था व धान खरीदी भी शांतिपूर्ण होता रहा।

किंतु धान खरीदी वर्ष 2021/2022 में भागबलि घृतलहरे के आने के बाद प्राधिकत एच एन पुरेना द्वारा मिलकर खाद्य बीज,केसीसी व धान खरीदी में अफरा तफरी किया जा रहा है।
जिन किसानों को पंजीयन रजिस्टर है उन्हें अपने कर्ज के बारे में जानकारी भी नही दिया जा रहा ,अधिकांश किसानों के नाम पर खाद्य, बीज,जैविक खाद को ज्यादा बढा कर चढा दिया गया है,जिससे किसान परेशान हैं।

भरारी सेवा सहकारी समिति में वर्ष 2019/20 में यूरिया 4500 बोरी आया था,वर्ष 2020/21 में लगभग 5300 बोरी यूरिया आया था किंतु वर्ष 2021/22 में भागबलि घृतलहरे द्वारा लगभग 8000 बोरी यूरिया खाद मंगाया गया जिसका कोई हिसाब समिति में नही है।न ही खाद,बीज वितरण पंजी का पता है।और तो और केसीसी लोन एप्लिकेशन वितरण रजिस्टर कोई भी रजिस्टर समिति में नही है।

किसानों की बात सुनकर ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी पुरेना से फोन पर बात किया किसानों द्वारा गलत तौल की शिकायत किए जाने पर नमी नापने की मशीन का प्रयोग व टोकन संबंधित शिकायत को दूर कराये जाने के लिए कहा।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला, मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा....बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, 1 युवक की मौ... लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक... बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार बिल्हा:- हिट एंड रन हादसा... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल