बिलासपुर

सावधान सच्ची घटना:-सोशल साइट पर दोस्ती…फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग कर वसूले 15 लाख,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में लव सेक्स और धोखा का एक हैरान कर देना वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शातिर युवक ने ना सिर्फ दैहिक शोषण किया बल्कि दुष्कर्म के दौरान चुपके से विडियो बनाकर उसके जरिया युवती से 15 लाख रुपए ऐठ लिए। इधर युवती की शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाली युवती ने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया के जरिए युवती कि पहचान अहमदनगर पुणे महाराष्ट्र निवासी शुभम भापकर से हुई। जिसने पहले तो युवती को प्रेम जाल में फंसाकर नजदीकियां बढ़ाई और पीड़िता को विश्वास में लेकर उससे मिलने के बहाने उसे होटल में बुलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है और उसका फोटो और वीडियो बना लिया। जिसके बाद पीड़िता को लगातार झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर शादी करने से आनाकानी करने लगा यही नहीं उक्त फोटो विडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से अलग अलग किश्तों में 15 लाख रुपए ऐठ लिया। इधर मामले में युवती के शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान साइबर सेल के माध्यम से आरोपी का लोकेशन पुणे अहमदनगर में मिला। जिस पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में तत्काल एक टीम पुणे के लिए रवाना की गई जो लोकेशन के आधार पर दबिश देने पर आरोपी शुभम भापकर एक होटल पर मिला। जिसपर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे बिलासपुर ले आई, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरीक्षक संजीव ठाकुर आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी,राहुल राजपूत की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,