छत्तीसगढ़बिलासपुर

सुपरवाइजर ने किया 87लाख का गबन ,स्वदेशी प्लाजा शराब दुकान को लगाया चुना।

बिलासपुर तारबाहर थाना क्षेत्र में लिंक रोड पर स्थित स्वदेशी प्लाजा में मौजूद विदेशी शराब दुकान का है मामला

बिलासपुर। प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर तारबाहर थाना क्षेत्र में लिंक रोड पर स्थित स्वदेशी प्लाजा में मौजूद विदेशी शराब दुकान मैं तैनात सुपरवाइजर शराब बिक्री के 87 लाख रुपए लेकर फरार हो गया है ।शराब दुकान के प्रबंधक ने मंगलवार को तार- बाहर थाने में दुकान के सुपरवाइजर रूपेश कुमार मिंज के द्वारा 87 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज कराया है ।बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से स्वदेशी प्लाजा स्थित विदेशी शराब दुकान में तैनात सुपरवाइजर शराब बिक्री के पैसे मे हेर फेर कर रहा था ।मैनेजर को इसकी जानकारी हो पाती इससे पहले ही इतनी भारी भरकम राशि के साथ रूपेश कुमार मिंज कहीं गायब हो गया। जिसके बाद मैनेजर ने तारबाहर पुलिस थाने में पहुंचकर रूपेश मिंज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।शराब अपराध की जननी है। इसलिए मुमकिन है कि जिस सुपरवाइजर को फरार बताया जा रहा है उसके साथ कुछ अनहोनी हुई हो। इसलिए इस मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस को तह तक जाने की जरूरत है तभी पता चलेगा कि आरोप सच है या फिर किसी बड़े अपराध को छुपाने के लिए इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी,